Mohoba News: दबंगों की धमकी से आजिज आकर युवक ने फांसी लगा दी जान
महोबा, अगस्त 9 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा ब्लैकमैल कर रकम हड़पने से आजिज आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में करहरा कलां गांव निवासी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उसके पुत्र अभय मिश्रा को गांव के ही संजय सिंह ने अपने साथी अर्पित उर्फ अप्पू निवासी महोबा और गोलू निवासी करहरा के साथ मिलकर ब्लैकमैल कर रकम वसूली। दबंगों के द्वारा बार-बार धमकी देकर सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी वसूली गई। रकम न देने पर दबंगों के द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। बाद में दबाव बढ़ने और रकम न दे पाने से परेशान होकर बेटा ने 31 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दबंगों के द्वारा डरा धमकाकर रकम वसूलने की बातचीत के ऑडियो पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.