महोबा, जुलाई 31 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। तीन साल बीतने के बाद के भी रिवई छानी मार्ग अधूरा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में इस मार्ग से निकलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। रिवई छानी मार्ग का निर्माण 2023 में 214.76 लाख रुपये की लागत से हुआ था। पांच किमी लंबी सड़क में तीन किमी सड़क का निर्माण हो गया मगर दो किमी सड़क का निर्माण न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से संतोषपुरा, छानी, रिवई, दबका, जरौली, सबुआ आदि गांव के लोग निकलते है। यह भी पढ़ें- Deoria News: 183 लाख खर्च कर बनी सड़क, तीन माह में उखड़ने लगी कीचड़ से सराबोर रास्ता लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। लंबे समय से लोग सड़क निर्माण की मांग उठा रहे है।...