महोबा, अगस्त 20 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाई है। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कर्मचारी पुरानी पेंशन को बुढ़ापे का सहारा बताते हुए बहाल करने की मांग उठा रहे थे। गुरुवार को विकास खंड सभागार कबरई से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई जो हमीरपुर चुंगी, परमानंद तिराहा पहुंची। तिरंगा यात्रा में कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bareily News: पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में अटेवा की तिरंगा यात्रा का समर्थनराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री की बात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री के के सिंह ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठा रहे है। बार- बार आश्वासन मिलने के बाद भी कर्मचार...