महोबा, जुलाई 29 -- Mohoba News: खरेला,संवाददाता। तालाब में डूबने से बुजुर्ग पशुपालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी 66 वर्षींय सभाजीत यादव भैंस पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को सभाजीत भैंसों को लेकर तालाब गया था, जहां भैंसों को पानी पिलाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों ने तालाब में कूदकर बचाने का प्रयास किया। मगर गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...