Mohoba News: तालाब में डूबने से चरवाहा की मौत
महोबा, अगस्त 8 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। तालाब में डूबने से चरवाहा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर खूब सिंह का डेरा खुड़ा है। यहां का 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र खूब सिंह अपने पुत्र सतेंद्र के साथ भैंस चराने गया था। शनिवार को मोहन तालाब के पास भैंस चराने के दौरान चरवाहा तालाब में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पिता को तालाब में डूबता देख पुत्र जोर जोर से चिल्लाने लगा चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तालाब में कूदकर खोजबीन की। लोगों ने तालाब में डूबे जितेंद्र को बाहर निकाला मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया था। परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा हैकि मृतक की चार संतान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.