महोबा, अक्टूबर 8 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। रबी की फसलों की तैयारियों में जुट किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है। विकास खंड की नौ समितियों में से दो में डीएपी पहुंचने की खबर से किसानों की भीड़ जुट गई। टोकन मिलने पर हुई देरी से आग बबूला किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इन दिनों किसान खाद के लिए परेशानियों से जूझ रहे है। पीसीएफ जैतपुर और सहकारी संघ जैतपुर में डीएपी पहुंचनें की खबर से गुरुवार को सुबह से ही समितियों के बाहर किसानों की भीड़ जुटने लगी। घंटों इंतजार के बाद टोकन बांटने का सिलसिला शुरु हुआ तो टोकन के लिए लंबी-लंबी लाइन लग गई। पीसीएफ में एक हजार और सहकारी संघ में एक हजार बोरी डीएपी का स्टाक था और पांच हजार किसान डीएपी लेने के लिए पहुंच गए। ऐसे में खाद को लेकर कि...