Mohoba News: डकैती के मामले में पांच बदमाशों को सात-सात साल की सजा
महोबा, अगस्त 1 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। डकैती के मामले में कोर्ट ने पांच बदमाशों को सात-सात साल की सजा सुनाते हुए दस-दस हजार का जुर्माना ठोंका है। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने एक बदमाश के खुद की हत्या की साजिश रचने और वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने के मामले में दो साल की सजा और एक हजार का जुर्माना ठोंका है। खन्ना थाना के सिरसीकला गांव निवासी कुलदीप मिश्रा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जनवरी 2018 को बदमाश उसके घर में घुस आए। मां विमला, भाई सौरभ और बुआ संता से घर में रखे सोने चांदी के आभूषण पूंछने लगे। जानकारी न देने पर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर वह भी मौके पर गया तो उसके साथ भी तमंचा की बट से पिटाई की। बदमाश एक तोला सोने की जंजीर, झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.