महोबा, जुलाई 29 -- Mohoba News: कबरई, संवाददाता। कुन्हेटा मार्ग में तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गिट्टी लेकर जा रहे डंपर को लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बुधवार को कबरई कुन्हेटा मार्ग में गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार राजेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय महेंद्र यादव की मौत हो गई जबकि उसका साथी 18 वर्षींय शास्त्री नगर निवासी अजय घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दिन भी कुन्हेटा मार्ग में दिन भर वाहनों की धमाचौकड़ी रहती है। जिससे हादसों का खतरा रहता है। लंबे समय से लोग कुन्हेटा मार्ग से बाजार के दिन वाहनों की रोक की मांग उठा रहे है। लोगों का कहना ह...