महोबा, सितम्बर 3 -- Mohoba News: खरेला, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद सीहो नदी उफान पर होने से 13 गांवों का संपर्क टूट गया है। कुआं मार्ग में सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। स्कूली छात्रों को लोग मदद कर रपटा से निकाल रहे है। गांव की गलियां जलमग्न होने के कारण लोगों की गृहस्थी बर्बाद हो रही है। बाजार भी पानी से लबालब हो गया है। जोरदार बारिश के बाद बारी गांव के पास बना पुल के ऊपर तीन फीट तक पानी भर गया है। बारी, पड़ौरा, ऐंचाना, बरांए, कोहारी आदि विद्यालयों का संपर्क टूट गया है। खरेला कस्बा में बाजार में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- टोंस, बेलन और लोनी नदी के बढ़ते जलस्तर से आवागमन ठप जिससे दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को नुकसान हुआ है। ग्रामीण लंबे समय से बरांय, कुआं डेरा से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे है। बारिश से हुए जल भराव से लोगों...