महोबा, सितम्बर 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। मौसम एक बार फिर लोगों के लिए परेशानियों का कारण बनने लगा है। दो दिन से हो रही बारिश से जगह-जगह जल भराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पनवाड़ी में बाजार जलमग्न हो गया तो शहर के आलमपुरा सहित अन्य वार्डो में जल भराव ने लोगों को छकाया। समूचे जिले में बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। शुक्रवार से शुरु हुईबारिश का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। शनिवार को भी दिन भर बारिश होने के कारण शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर की बात करें तो चरखारी बाईपास में आलमपुरा में जल भराव होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जल निकासी के लिए यहां सुबह से नगर पालिका की टीम पहुंच गई। नाली गहरी करा पानी निकाला गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। बेसमेंट पानी में डूबने के...