महोबा, अगस्त 16 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद रेलवे का अंडरपास भर गया। अंडरपास में पानी भरने से रोडवेज की बस पानी में फंस गई जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मशक्कत के बाद पानी में फंसी बस को निकाला गया। लंबे समय से अंडरपास में जलभराव की समस्या लोगों के लिए नासूर बनी हुई है। शनिवार को जोरदार बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। बजरिया स्थित रेलवे के अंडरपास में जलभराव के बाद रोडवेज की बस फंस गई। रोडवेज की बस फंसने से यात्री परेशान रहे। बता दें कि रेलवे के अंडर पास में लंबे समय से जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे के द्वारा छोटे वाहनों के लिए एक अगल से अंडर पास का निर्माण कराया मगर बड़े वाहन पुराने अंडरपास से निकाले जा रहे है। बस फंसने से यात्री परेशान रहे। च...