महोबा, अक्टूबर 4 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। जल विहार महोत्सव में आयोजित आर्केस्ट्रा में फिल्मी गीतों पर महिला कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से भीड़ बेकाबू हो गई। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज कर दिया। पूरे मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। नगर पंचायत के द्वारा नौ दिवसीय जलविहार महोत्सव आयोजित कराया जा रहा है। शनिवार को महोत्सव के समापन पर बॉलीवुड स्वीट नाइट आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली के कलाकारों के आने की खबर से कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुट गई। महिला कलाकारों के द्वारा करती हूं मैं प्यार संडे को फिल्मी गीत पर युवा मंच पर चढ़ने का प्रयास करने लगे और महिला कलाकारों के साथ अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों पर लाठियां भांजना शुरु कर दिया। पहले हवा मे...