महोबा, सितम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश से जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पानी भरा है जिससे मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे है। सीएमएस ने निरीक्षण कर जल निकासी करा सीटी स्कैन शुरु कराने के निर्देश दिए। सीएमएस के निरीक्षण के बाद कर्मचारी जल निकासी और मशीन की साफ सफाई में जुट गए है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे है। कक्ष में पानी भरा होने के कारण सीटी स्कैन मशीन के खराब होने का खतरा बढ़ गया। फर्श में पानी बढ़ने पर पंप लगाकर पिछले तीन दिनों से पानी निकाला जा रहा है। सीएमएस डॉ सुरेश कुमार ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से जानकारी हासिल की है। सीएमएस ने मशीन की साफ सफाई करा जल निकासी करा सीटी स्कैन शुरु कराने के निर्देश दिए है। बता दें कि पिछले चार दिन से जिले ...