महोबा, अगस्त 25 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। बारिश के मौसम में जर्जर भवन से खाद वितरण होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन जर्जर होने से किसानों पर खतरा के बादल मंडरा रहे है। क्रय विक्रय समिति का भवन जर्जर हो गया है। इसी जर्जर भवन से डीएपी का वितरण किया जा रहा है। बता दें कि रबी की फसलों के लिए डीएपी और यूरिया का वितरण शुरु हो गया है। किसान जीतेंद्र बदन, दुष्यंत, अनिल गिरि आदि का कहना है कि भवन जर्जर होने के कारण हादसों का खतरा रहता है। समिति जाने वाला मार्ग भी खराब हो गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: सोसायटी की छत पर जलभराव से परेशान किसान किसान खाद के लिए खतरा उठाने को मजबूर हो रहे है। सचिव लालू राम का कहना है कि डीएपी और यूरिया का वितरण किया जा रहा है। भवन जर्जर होने के कारण कई बार अधिकारियों को जानकारी दी ज...