महोबा, अगस्त 3 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत तैयार नहर की सफाई न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का निस्तारण न होने से परेशान किसानों ने हंगामा काटकर विरोध जताते हुए विभागीय अभियंताओं पर लापरवाहियों के आरोप लगाए है। किसानों का कहना है कि जगह-जगह नहर कटी होने के कारण पानी बहकर खेतों में भर रहा है। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत बांधों को एक दूसरे से जोड़कर गांव-गांव में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। कबरई बांध से निकाली गई नहर की सफाई के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरसी कला, घंडुआ, पचपहरा, तिंदुही गांवों से होते हुए नहर हमीरपुर के मौदहा को गई है। इस नहर से 16 गांवों के किसानों को सिंचाई क...