महोबा, अगस्त 23 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर जागरूक करने के प्रयास जारी है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आई स्पेस इंडिया की टीम ने रॉकेट विज्ञान वर्कशॉप के जरिए रॉकेट के सिद्धांत की जानकारी दी गई। जिले में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के ज्ञान के लिए 40 इसरो लैबों का निर्माण कराया गया है जिसमें छात्र सौरमंडल और खगोलीय गतिविधियों की जानकारी हासिल कर रहे है। रविवार को शहर के वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक आधारित कार्यशाला आयोजित कराई गई। यह भी पढ़ें- जीबीयू में मिशन शक्तिसैट से अंतरिक्ष तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे छात्रकार्यशाला की विशेषताएँ छात्रों के द्वारा इस मौके पर पेपर रॉकेट और गैस रॉकेट तैयार कर उनका सफल लां...