महोबा, सितम्बर 24 -- Mohoba News: महोबा। कबरई विकास खंड के शाहपहाड़ी गांव में चौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओंं की जानकारियां दी ग्रामीण की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। चौपाल में ग्रामीणों को महिला एवं बाल कल्याण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी गई है। एडीओ पंचायत राकेश त्रिपाठी, कामता प्रसाद, ग्राम प्रधान शिवशंकर आदि मौजूद रहे। शिविर में मरीजों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वस्थ्य कल के लिए आयुर्वेद थीम पर शिविर आयोजित हुआ जिसमें लोगों की सेहत की जांच कर बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए गए। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ0ममता वर्मा ने कहा कि समय से उपचार से बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। डॉक्टर विकास कुमार,...