महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पेंशनरों ने चेतना दिवस मनाकर पेंशन भवन की खनिज न्यास से मरम्मत कराने सहित बैंक खातों को पेंशन खातों में परिवर्तित करने की मांग उठाई है। बुधवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के बैनर तले पेंशनर कलेक्ट्रेट पहुंचे। संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि लंबे समय से पेंशनरों की मांगें लंबित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों के बैंक खातों को पेंशन खातों में परिवर्तित करने, कचहरी परिसर में स्थित पेंशनर भवन की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। पेंशनरों ने मांग पत्र अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह को सौंपा। संस्थान के महामंत्री बी के तिवारी ने कहा कि पेंशनर भवन की मरम्मत कराई जाए। 2021 में जिला प्रशासन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिजियोथैरेपी चिकित्सा की शुरूआत ...