महोबा, नवम्बर 6 -- Mohoba News: श्रीनगर। चेकिंग में गई विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। अपर अभियंता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। विद्युत टीम ट्यूबवेल में विद्युत कनेक्शन की जांच करने के लिए गई थी। बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करने का विरोध करने पर की गई अभद्रता। थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में चेकिंग पर गई विद्युत टीम के साथ अभ्रदता की गई है। अवर अभियंता देवकी नंदन आर्या ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी टीजी टू सुनील दत्त, संविदा कर्मचारी विश्वनाथ अनुरागी, मनीष गुप्ता,अरविंद्र कुशवाहा, खूबचंद के साथ नलकूपों की बिजली कनेक्शन की जांच करने गए थे। ननौरा गांव में कई नलकूप बिना कनेक्शन के संचालित मिले। बिजली चोरी के मामले में नलकू...