महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है। थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी संतोषी राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अगस्त को उसके पति धर्मेद्र राजपूत उर्फ बबलू घर से पंचायत भवन की ओर जा रहे थे। गांव के स्वतंत्र राजपूत, बृजेंद्र राजपूत और सुरेंद्र राजपूत ने अपने साथी के साथ मिलकर रास्ता रोका और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। मरणासन्न अवस्था में दबंग पति को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। महोबकंठ थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंद...