महोबा, जुलाई 23 -- Mohoba News: महोबा। घर में घुसकर दबंगों के द्वारा उत्पात मचाकर मारपीट की गई। विरोध करने पर जनमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 13 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में मनोहरगंज निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को वह घर के दरवाजे में बैठा था तभी दबंग आए और गाली गलौच करने लगे। जब उसने गेट बंद कर लिया तो दबंगों के द्वारा घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की गई। कहा कि उसका बेटा राजकुमार की बेटा को ले गया था इसलिए दबंग उससे रंजिश मानते है। मारपीट करने के बाद दबंगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राजकुमार खटीक, संजय, रमेश, आलोक, अनूप, प्रशांत, आशवेंद्र, विनोद सुमित, शिवम, आर्यन, शशि अदि के...