महोबा, जुलाई 31 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जिले में पानी की समस्या के निस्तारण के लिए जल जीवन मिशन के तहत कराए गए काम भले ही कागजों में चाक चौबंद हो मगर धरातल पर लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य कागजी दावों की पोल खोल रहे है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी अधूरें कार्यों को लेकर मोर्चा खोल चुके है। जल जीवन मिशन के तहत जिले के गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाकर आपूर्ति कराने की महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही से लोग पानी के लिए अभी भी परेशान हो रहे है। जिले में 3206 किमी लंबी लाइन बिछाकर 416 ओवर हैड टैंक के जरिए पानी की आपूर्ति कराना योजना में शामिल है। कागजों में 90 फीसदी के ऊपर कार्य होने का दावा किया जा चुका है मगर अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य अधूरे पड़े है। पनवाड़ी और महोबकंठ क्षेत्र में अभी भी लोग पानी के लिए परेशान है। पनवाड़ी ...