महोबा, अगस्त 21 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। गो आश्रय केंद्र में गोवंशों की देखरेख में बरती जा रही लापरवाही और लंपी वायरस के खतरा का मामला सुर्खियां बनने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। डॉ दर्शिका को नोडल अधिकारी बनाया गया। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए बीमार गोवंशों को क्वारंटीन कराया है। गो आश्रय केंद्र के गोवंशों की एकाएक हालत बिगड़ने और लंपी वायरस के खतरे की आशंका जताते हुए जागरूक लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों ने गोवंशों की देखरेख में पालिका के द्वारा लापरवाहियां बरतनें के आरोप लगाए है। लंपी वायरस के खतरे का मामला सुर्खियां बनने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रंजन सिंह ने डॉ दर्शिका को नोडल अधिकारी बनाया है। यह भी पढ़ें- आशुतोष गोयल ने गोवंशों को लंपी बीमारी से बचाने के ल...