महोबा, अक्टूबर 22 -- Mohoba News: महोबा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोरखगिरि में कराएं जा रहे कार्या का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने गोरखगिरि पर्यटन परियोजना का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यो की जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि गोरखगिरि में पर्यटन विकास को लेकर कार्य कराएं जा रहे है। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी डॉ चित्रगुप्त श्रीवास्तव सहित राजकीय निर्माण निगम और यूपीपीसीएल के अभियंता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...