महोबा, नवम्बर 20 -- Mohoba News: महोबा। कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट में गैंग के दो सदस्यों को सजा सनाते हुए अर्थदंड लगाया है। थानाध्यक्ष श्रीनगर के तत्कालीन थाना प्रभारी जमील अहमद एक नवंबर 2009 को गश्त पर भंडरा गांव पहुंचे। जहां लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के स्वामीदास, धरमसिंह और देवसिंह संगठित गिरोह के माध्यम से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्वामीदीन गिरोह का लीडर है। गिरोह की लोगों में दहशत है। डीएम के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कर पत्रावली कोर्ट में पेश की गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज प्रताप पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वोत्तमा नगेश शर्मा ने धर्मसिंह को चार और देवसिंह को तीन साल की सजा सुनाते हुए पांच-पांच हजार का जुर्माना ठोंका है। बताया कि स्वामीदीन ने पहले ही जुर...