महोबा, अक्टूबर 7 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। थाने में बंद वाहन के रिलीज करने के मामले में जिलाधिकारी को गलत जानकारी देना महिला कर्मी को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के द्वारा मामले में नाराजगी जाहिर करने के बाद आरटीओ ने पटल लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने 30 सितंबर को सहायक संभागीय परिवहन विभाग का निरीक्षण किया था। जिसमें शिकायतकर्ता के द्वारा थाने में खड़े वाहन को रिलीज करने में देरी की शिकायत की गई। डीएम प्रभास कुमार ने वाहन रिलीज के बारे में जानकारी की तो पटल लिपिक अमृता अवस्थी के द्वारा गलत जानकारी देते हुए रिलीज आर्डर जारी न होने की बात बताई गई। जांच में पाया गया कि रिलीज आर्डर पहले ही जारी हो चुका था। महिला कर्मी के द्वारा झूठी जानकारी देने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरटीओ और एआरटीओ को...