महोबा, अक्टूबर 17 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। गरबा पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अधिवक्ता नीरज रावत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां चंद्रिका उत्सव समिति के द्वारा गरबा डांडिया कार्यक्रम आयोजित कराया गया था जिसमें महिलाओं और बच्चियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी नगर निवासी बब्लू पठान के द्वारा कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित बब्लू पठान के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की त...