महोबा, जुलाई 29 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। श्रावण मास को भक्ति का मास कहा जाता है। इस पवित्र माह में कांवड़ यात्री बम-बम भोले की गूंज के साथ निकलते है। जिले से दो राजमार्ग कानपुर सागर और झांसी मिर्जापुर से कांवड़िया कांवड़ लेकर निकलेंगे। गड्ढों में तब्दील राजमार्ग से कांवड़ियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इन दिनों कांवड़ यात्रा की तैयारियां चल रहीं है। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में झांसी राठ से आने वाले कांवड़ियां पनवाड़ी, भरवारा कुलपहाड़ महोबा होते हुए गुजरते है। यह भी पढ़ें- Banda News: कांवड़ मार्गों पर शिव भक्तों के लिए आवारा पशु बनेंगे खतराकांवड़ यात्रा के लिए तैयारियाँ राजमार्ग में पनवाड़ी के आस पास गड्ढें कांवड़ यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब बनेंगे। राजमार्ग में जगह-जगह गड्ढें...