महोबा, अक्टूबर 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। खनिज चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए अवैध खनन परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए किए जा रहे कार्यों की हकीकत को परखा गया। डीएम ने कहा कि चेक पोस्ट से जांच के बाद भी खनिज परिवहन में लगे वाहनों को निकाला जाए। शासन के निर्देशों का पालन हर हाल में होना चाहिए। शनिवार को जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के साथ कबरई स्थित कानपुर रोड स्थित खनिज चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि राजमार्ग में खनिज परिवहन के लगे वाहनों की जांच के लिए कानपुर सागर और झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े हुए है। जिला स्तर और शासन स्तर पर इन कैमरों के जरिए निगरानी हो रही है। खनिज परिवहन में लगे वाहनों के प्रपत्रों की जांच के बाद निकाला जाएं। एनआर में वाहन पक...