महोबा, अगस्त 2 -- Mohoba News: पनवाड़ी(महोबा), संवाददाता। क्लास रूम में टीवी पर फिल्मी गीत चलाकर छात्रों के थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 37 सेकेंड के इस वीडियो में स्मार्ट टीवी पर फिल्मी गीत चलते दिख रहे हैं। वहीं एक छात्र सिर में गमछा बांधकर शिक्षक की कुर्सी पर बैठा है, जबकि अन्य छात्र मौज मस्ती कर रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों के वेतन रोक दिए हैं। वायरल वीडियो कनकुआं गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: क्लास रूम में फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके छात्र वायरल वीडियो में हरियाणवी गीत 'विलन रहन दे गोली चला' पर छात्र जमकर ...