महोबा, सितम्बर 30 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। जलविहार महोत्सव में वृंदावन से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की झांकी व भजनों से माहौल भक्ति में हो गया । कलाकारों के द्वारा रासलीला व रामलीला का शानदार मंचन किया गया। तहसील क्षेत्र के गुढ़ा गांव में जल विहार कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दो दिवसीय मेला में रात्रि कालीन कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ जुट रही है। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला की शानदार प्रस्तुति की । जिसे देखकर दर्शक भक्ति में झूमने लगे। कलाकारों द्वारा रामलीला का भी मंचन किया गया। जिसमें केवट संवाद से लोग भक्ति भाव विभोर हो गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया ।गौरहरी चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में आसपास क...