महोबा, जुलाई 18 -- Mohoba News: चरखारी। खेत में काम कर रहे किसान की सर्प दंश से मौत हो गई है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सालट निवासी 30 वर्षीय अमरचंद्र शुक्रवार को खेत में काम करने गया था। जहां उसे सर्प ने डस लिया। रात्रि में किसान के घर न पहुंचनें पर परिजन शनिवार को सुबह खेत गए तो किसान मृत पड़ा था। बड़े भाई मनसुख ने जानकारी देते हुए बताया कि भाई को खेती का काम करते समय सर्प ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की जानकारी होगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बेटे की मौत की खबर सुन घर पहुंचे पिता, चीख-पुकार से गूंज उठा आंगन यह भी पढ़ें- Badaun News: सर्पदंश से स्कू...