महोबा, अगस्त 4 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर किशारी के साथ छेड़खानी करने और बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बेलाताल चौकी पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी 17 वर्षींय पुत्री को युवक पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था। 31 जुलाई को युवक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। बेटी ने अपने मोबाइल से डायल 112 में फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने बेटी को उंटनी के जंगल से बरामद किया। बेटी ने घर आकर बताया कि युवक शादी का झांसा देकर साथियों के साथ अपहरण कर ले गया। दबंगों के द्वारा ट्रेन के नीचे फेंककर काटने की धमकी दी। परिजन शिकायत करने गए तो दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित केशु उर्फ कृष्ण कुमार, जैपाल, अखिलेश और ...