महोबा, जुलाई 6 -- Mohoba News: महोबा। ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपित तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपितों को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। शहर के फतेहपुर बजरिया वार्ड निवासी ई रिक्शा चालक ओमप्रकाश का शव शाहपहाड़ी पुलिया के पास 21 जून को मिला था। मृतक के पुत्र ने पिता की मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट कर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के लिए गठित टीमों के द्वारा गहनता से जांच की गई तो घटना का खुलासा हो सका। पुलिस में मामले में तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ...