महोबा, अगस्त 16 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। किन्नर का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। किन्नर की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शहर के कल्याण सागर निवासी 19 वर्षीय किन्नर काजल उर्फ राहुल 20 दिन पूर्व भटीपुरा में किराए के मकान में रहने के लिए आया था। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरा में शव मिला जिसकी सूचना मकान मालिक के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर अन्य किन्नर साथी पहुंच गए और पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच कराने की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी होगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...