महोबा, नवम्बर 6 -- Mohoba News: महोबा। सफाई कार्यो में लापरवाही कर लंबे समय से गायब सफाई कर्मचारियों पर विभागीय सख्ती शुरु हो गई है। पिछले 6 माह से गायब चार सफाई कर्मचारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से लापरवाह सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई में लापवाही बरतनेंं वाले सफाई कर्मी अधिकारियों के निशाने पर है। सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई न करने से गांव में सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। लोगों की शिकायतों के बाद विभाग ने सख्ती की है। पनवाड़ी विकास खंड के तैनात सफाई कर्मी कमलेश प्रसाद, पनवाड़ी सौरा गांव में तैनात पंकज परिहार, पनवाड़ी ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी रतन सिंह पिछले 6 माह से अनुपस्थित चल रहे थे। सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक अन्य सफाई कर्मी ...