महोबा, अगस्त 28 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व पर नगर में कजली जुलूस निकाला गया। जुलूस देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भीड़ जुटी रही। जुलूस में हाथी, घोड़ा और झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार को ऐतिहासिक गुमान बिहारी मंदिर परिसर से कजली जुलूस की शुरूआत कराई गई। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा और नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुरूआत कराई गई। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड के गो घाट पहुंचा जहां भुजरियों का विसर्जन किया गया। जुलूस में हाथी, घोड़ा, ऊंट चंद्रावल का डोला, वीर आल्हा ऊदल की झांकियां, ढोल नगाड़े और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रही। यह भी पढ़ें- Mohoba News: कजली महोत्सव का आज से होगा आगाज आल्हा गायन सुन लोग...