Mohoba News: ऑनलाइन ठगी रकम को खाकी ने वापस कराया
महोबा, अगस्त 9 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने ठगी गई रकम 1 लाख 814 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर जागरूक किया है। पुलिस का कहना है कि जागरूकता से ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है। शहर के सुभाष नगर निवासी विमल कुमार के खाता से साइबर ठगों के द्वारा एक लाख 814 रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल में दर्ज की। पुलिस ने मामले में छानबीन कर बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए डिजिटल माध्यम से रकम को वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव को लेकर लोग जागरूक हों। किसी भी प्रकार के अंजान लिंक, मैसेज पर ओटीपी न बताएं। बैंक विवरण और पिन किसी से साझा नहीं करना चाहिए। मैसजिंग एप पर आने वाले लालच भरे ऑफर से सावधान रहने की जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.