महोबा, अक्टूबर 5 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। क्राइम ब्रांच पर घर में घुसकर जबरन तोड़फोड़ करने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर 9 लाख रुपये मांगने के आरोप लगाकर पीड़ित ने जांच करा न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि एनकाउंटर का खौफ दिखाकर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने चार लाख रुपये वसूल लिए। बाद में शेष रकम के लिए धमकी दी। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच कराने के निर्देश दिए है। शहर के रामनगर निवासी जहांगीर ने चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस राजेश को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि कबरई थाने में उसके खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसे जुआं के फड़ से भागा हुआ दिखाकर आरोपित बनाया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाजिर होकर जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया तो पुलिस ने जानबूझकर समय से रिप...