महोबा, जुलाई 21 -- Mohoba News: अजनर। विद्युत विभाग की लापरवाही किसी हादसे के इंतजार में है। पिछले एक माह से बिजली के टूटे पोल के जरिए करंट दौड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। थाना क्षेत्र के आरी गांव में पिछले एक माह से टूटकर जमीन पर गिरे पोल से करंट दौड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह पूर्व बिजली का पोल गिर गया था। पोल गिरकर जमीन तक पहुंच गया है। टूटे पोल पर करंट दौड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आम रास्ता से दिन भर लोगों का आवागमन रहता है। स्कूली छात्र भी रास्ता से गुजरते है। मगर इसके बाद भी सुरक्षा से जुड़े मामले में लापरवाही बरती जा रही है। टूट पोल से बढ़ रहे खतरा को देखते हुए लोगों के द्वारा पोल के आस पास बल्ली लगाकर खतरा को कम करने का प्रयास किया गया मग...