महोबा, अक्टूबर 18 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ई रिक्शा सवार किशोर का रास्ता रोककर गाली गलौच कर मारपीट की गई शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई पुलिस को दी तहरीर में गहरा गांव निवासी रामकुमारी पत्नी गोकुल अनुरागी ने बताया कि 17 अक्टूबर को उसका 17 वर्षीय बेटा लालचंद्र गांव के चंदू वर्मा के ई रिक्शा से बैठकर कबरई जा रहा था रास्ता में शराब ठेका के पास महेश श्रीवास ने रिक्शा रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगा। बेटा को ई रिक्शा से उतारकर लाठी डंडों से पीटा। मारपीट में बेटा का सोने का लॉकेट और दस हजार रुपये गिर गए। मारपीट कर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित महेश और कल्लू पुत्रगण विजय श्र...