Mohoba News: आम रास्ता कीचड़ से सराबोर लोग हो रहे परेशान
महोबा, जुलाई 26 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। आम रास्ता में जलभराव और कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या के निस्तारण में देरी होने से लोग कीचड़ से सराबोर सड़क से निकलने को मजबूर हो रहे है। विकास खंड की ग्राम पंचायत टिकरिया में इन दिनों लोग परेशानियों से जूझ रहे है। गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ग्रामीणों कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गलियां कीचड़ से सराबोर हो गई है। नालियों का गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है। लोगों का कहना है कि एक ओर संचारी रोग नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है मगर गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कीचड़ युक्त रास्ता से स्कूली छात्रों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.