महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। दिव्यांगों की सात सूत्रीय मांगों को उठाते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। लंबित पेंशन के भुगतान सहित पंचायत स्तर पर आधार कार्ड के लिए विशेष शिविर की मांग उठाई गई है। मंगलवार को विकलांग कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर से मुलाकात करते हुए समस्याओं को रखा। पदाधिकारियों ने दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं में प्राथमिकता से शामिल करने की मांग उठाई। विधवाओं और दिव्यांगजों को विशेष आवास के लिए पुन: सर्वेक्षण कराने की मांग की गई। कहा कि जांचअभियान में कईपात्रों के नाम काट दिए गए है जबकि अपात्र योजना का लाभ पाने में सफल हो गए। यह भी पढ़ें- एससी/एसटी से संबंधित 1357 लंबित मा...