महोबा, सितम्बर 15 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी की है। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर को बारिश होने लगी। विकास खंड क्षेत्र के गांव अंडवारा निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत खेतों में गया था। मौसम खराब होने पर वह घर लौटने की तैयारी कर रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। आस पास के किसानों ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन आनन फानन में किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचें जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, गई जान ष्घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमितरानी, पुत्र अजय और पुत्री शिवी क...