नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Mohini Ekadashi Vrat Muhurat: हिंदू धर्म में कुछ व्रत या पूजा ऐसे हैं जो महीने में दो बार आते हैं। इसी में से एक है एकादशी का व्रत। एकादशी महीने में दो बार आती है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर ही ये व्रत रखा जाता है। साल भर में कुल 24 एकादशी आती है और हर किसी के अलग नाम हैं। इन 24 एकादशी की पूजा भले एक सी हो लेकिन इनसे मिलने वाला फल अलग होता है। वैशाख का महीना चल रहा है और इस महीने में ही मोहिनी एकादशी पड़ती है जिसकी पूजा और व्रत काफी खास माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था तब भगवान विष्णु ने अमृत कलश को बचाने के लिए मोहिनी रूप लिया था। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाए तो सारे पाप मिट जाते हैं और हर तरह के मोह-माया से मुक्ति मिल जाती है। ये वाली ए...