नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Mohini Ekadashi Time Date Mohini Ekadashi 2026 Muhurat, मोहिनी एकादशी: साल में एक बार मोहिनी एकादशी का व्रत पड़ता है, जो सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मोहिनी एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत सोमवार के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से पापों का शमन एवं सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि श्रीविष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए प्रभु श्रीराम और राजा युधिष्ठिर ने भी मोहिनी एकादशी का व्रत रखा था।कब है मोहिनी एकादशी? ज्योतिषाचार्य पं.विकास शास्त्री के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल को सायं छह बजकर आठ मिनट ...