पटना, जून 8 -- Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के चुनाव और 1 सीट के उप-चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सारे कैंडिडेट और कई नेता सोमवार को विधानसभा में जुटे थे। लोक जनशक्ति पार्टी - रामविलास (एलजेपी-आर) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पहुंचे। लेकिन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और उनके मंत्री बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा रालोमो के कार्यालय में बैठे रहे। एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन में नहीं जाने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की ओर से विधायक दल के नेता माधव आनंद वहां पहुंचे हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के नामांकन नहीं करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कोई जवाब देने से परहेज किया। एमएलसी चुनाव से व...