MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघात
पटना, सितम्बर 12 -- बिहार की आठ विधान परिषद सीटों पर चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ सियासी नुक्ताचीनी भी तेज हो गई है। छह सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट पर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) में अंदर से खटपट शुरू हो गयी है। सिंगापुर से बिहार की सियासत पर पैनी निगाह रखने वाले लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव की कैंडिडेट लिस्ट पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के निष्ठावान और लालूवाद में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं की जगह अवसरवादियों को तरजीह दी गई है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डालकर रोहिणी आचार्या ने टिकट फाइनल करने को लेकर तेजस्वी यादव के फैसले पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन चुनाव (विधान परिषद चुनाव ) से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.