पटना, नवम्बर 10 -- बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए के दो प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के रिश्ते में खटास आने की चर्चा हो रही है। सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री एवं जेडीयू के वरीय नेता श्रवण कुमार ने इस मुद्दे पर कहा कि पिछले दिनों पार्टी की समीक्षा बैठक हुई, उसमें कुछ बाते सामने आई हैं। जेडीयू नेतृत्व बैठकर इस पर फैसला करेगा। चुनाव में धोखा किसने दिया, यह जांच का विषय है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, जल्द सब ठीक हो जाएगा। श्रवण ने स्पष्ट किया कि बिहार में एनडीए एकजुट है और बीजेपी-जेडीयू के भविष्य में अलग होने की चर्चाओं में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। सम्राट सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बीजेपी और जेडीयू का सवाल नही...