नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव भाजपा और सपा दोनों के लिए बेहद अहम हो गए हैं। शिक्षक और स्नातक कोटे की केवल 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए दोनों तरफ से ताकत झोंकी दी गई है। खुद सीएम योगी ने भाजपा के लिए चुनाव की कमान संभाल ली है। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री की लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। चार दिन में आज चौथी जनसभा मिर्जापुर में होगी। सोमवार को गोरखपुर, मंगलवार को बरेली, बुधवार को वाराणसी में सीएम योगी ने एमएलसी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तरह विधान परिषद में भी अंतिम समय में दो प्रत्याशियों को बदलकर बता दिया है कि यह चुनाव उनके लिए भी कितना महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी की तरफ से भी तमाम नेता औ...